प्रयागराज, अप्रैल 25 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के व्यावहारिक एवं संज्ञानात्मक विज्ञान केंद्र (सीबीसीएस) और इलाहाबाद चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर की ओर से शनिवार को स्कूलों के लिए 'ऑटिज़्म जागरूकता बाधाएं तोड़ते हुए जागरूकता विकसित करने की पहल तथा मस्तिष्क और मन के विकास पर ओपन हाउस' शीर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के 20 स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। 'समावेशी शिक्षा के लिए कानूनी प्रावधान' विषय पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति कुनाल रवि सिंह ने ऑटिज़्म सहित विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों, उनके संवैधानिक आधार तथा उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने संसाधनों की कमी, सामाजिक दृष्टिकोण तथा प्रभावी क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों के कारण अभिभावकों को होने वाली चुनौति...