रांची, अप्रैल 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीएनआई चर्च कलीसिया की ओर से ईस्टर पर्व की विशेष आराधना कांटाटोली स्थित सीएनआई सेमेटरी में रविवार सुबह 5 बजे आयोजित की गई। नॉर्थ ईस्ट डायसिस से आए बिशप माइकल हेरेंज ने मुख्य संदेश दिया। बिशप ने कहा कि ईस्टर का पर्व हम सभी के लिए नई आशा लेकर आया है। ईस्टर हमें प्रेम और पापों से क्षमा के लिए प्रेरित करता है। यह साबित करता है कि ईश्वर हमें कभी नहीं छोड़ेगा, क्योंकि उन्होंने पुनरुत्थान के माध्यम से अपना सर्वोच्च प्रेम प्रकट किया है। बिशप ने कहा कि ईस्टर का विशेष संदेश यही है कि रांची, झारखंड और पूरे देश पर प्रभु का अनुग्रह बना रहे, ताकि समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। कहा कि प्रभु का पुनरुत्थान हमारे मसीही विश्वास का आधार है। उनके पुनरुत्थान ने ही हमारे लिए अनंत जीवन का मार्ग प्रशस्त किया।इस अवसर पर छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.