रुडकी, अगस्त 12 -- रुड़की। झबरेड़ा से पूर्व प्रत्याशी राजपाल सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। राजपाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। इस दौरान राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष विश्वतोष सैनी, जसवीर पाल, अरुण चौधरी, विपुल चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...