मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। विशेष अभियान के दौरान रविवार को पुलिस ने 73 कुर्की वारंट का निष्पादन किया। इस दौरान जब पुलिस जेसीबी लेकर कुर्की पहुंची तो इस दबिश पर आठ आरोपितों ने सरेंडर कर दिया। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में प्रत्येक रविवार को महाकुर्की अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से जिले में लंबित कुर्की वारंट का निष्पादन कराया जा रहा है। वर्षों से दबे वारंट निकालकर कार्रवाई पूरी कराई जा रही है।पुलिस ने बताया कि मोतीपुर के बगही मालिकाना गांव गंभीर मामलों में फरार चल रहे सुभाष भगत उर्फ सुरेश महतो के घर की कुर्की-जब्ती के लिए जेसीबी और पुलिस बल पहुंची तो आरोपित ने सरेंडर कर दिया। यह भी पढ़ें- फरार आरोपितों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तिहार वह थाने पहुंचकर थानेदार के समक्...