लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उपखनिजों के अवैध खनन और परिवहन की जांच के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने छह से आठ फरवरी तक विशेष अभियान चलाया। विभाग की सचिव माला श्रीवास्तव ने बताया कि उपखनिजों का परिवहन करने वाले 409 वाहनों की जांच की गई। अधिकांश वाहन नियमों के मुताबिक पाए गए जबकि अवैध परिवहन करते हुए वाहनों से 29,65,300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। माला श्रीवास्तव ने आदेश दिए हैं कि किसी भी दशा में ओवरलोडिंग न होने दी जाए। जहां कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता पाया जाए वहां कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.