छपरा, मार्च 12 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में शराब सेवन के मामले में 8, शराब कारोबार में 6, आर्म्स एक्ट में 1, वारंट मामलों में 14, हत्या के प्रयास में 1, खनन मामले में 1, दहेज अधिनियम में 1, अपहरण मामले में 1 तथा अन्य मामलों में 3 अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने 26.9 लीटर अवैध शराब जब्त की और एक अपहृता को बरामद किया। इसके अलावा एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 138 वाहनों से कुल 2 लाख 34 हजार रुपये जुर्माना वसूल...