रुद्रपुर, जुलाई 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता परिवहन विभाग ने 21 और 22 जुलाई को जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान कुल 279 वाहनों के चालान किए गए। इनमें बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के संचालित हो रहे 55 वाहन भी शामिल रहे। अभियान के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 37 वाहनों को सीज किया गया। इनमें 22 मालवाहक और 15 यात्री वाहन शामिल हैं। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। विशेष चेकिंग अभियान में परिवहन कर अधिकारी आनंद प्रकाश गुप्ता, तारकेन्द्र वैष्णव, गोविंद सिंह और आशुतोष डिमरी, परिवहन उप निरीक्षक गोकुल स...