विशेष अभियान में 26 वारंटियों का किया निष्पादन
भागलपुर, जून 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र भागलपुर के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक बांका के आदेश पर न्यायालय से निर्गत वारंट, इश्तिहार और कुर्की वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दिन में कुल 26 वारंटियों का निष्पादन किया। अभियान के दौरान बांका थाना पुलिस ने विभिन्न न्यायालयों से निर्गत 11 इश्तहार वारंटियों के घरों पर छापेमारी की। फरार रहने के कारण उनके घरों पर न्यायालय का इश्तहार चस्पा किया गया। जिन वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई उनमें कोररा गांव के मोहम्मद असगर अंसारी एवं मोहम्मद इजहार, सिंघाजोर गांव के नागौर यादव, परमेश्वर यादव, संजीव यादव, शंकर यादव, जगदीश यादव एवं हरि यादव, वासा गांव की पूनम देवी, विजय सिंह तथा विपिन सिंह और भटवा गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.