सीवान, फरवरी 26 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 80 वारंट व 6 कुर्की का भी निष्पादन किया गया। एसपी कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में सर्वाधिक 18 लोग शराब से संबंधित मामलों में पकड़े गए। हत्या के दो मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि हत्या के प्रयास के तीन मामलों में तीन आरोपितों को पकड़ा गया। अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम से जुड़े एक मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। चोरी के एक मामले व अन्य विविध मामलों में भी एक-एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। अभियान के दौरान अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 315.1 लीटर देसी शरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.