सीवान, फरवरी 22 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में बीते 24 घंटे में जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर कुल 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 40 वारंट व एक कुर्की का निष्पादन भी किया गया है। बताए गए आंकड़े के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में 20 लोग शराब से संबंधित कांड में पकड़े गए हैं। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपितों को भी पुलिस ने पकड़ा है। अभियान के दौरान अवैध शराब की बड़ी मात्रा में बरामदगी की गई। पुलिस ने 133.2 लीटर देसी शराब व 83.16 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इसके अतिरिक्त अन्य बरामदगी में दो दोपहिया वाहन, 143 पुड़िया स्मैक व 4.5 किलोग्राम गांजा शामिल है। पुलिस ने 40 वारंटों का निष्पादन करते हुए फरार अभियुक्तों पर कार्रवाई की है। वहीं एक मामले में कुर्की की प्रक...