सीवान, मार्च 31 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने बीते 24 घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में 13 लोग शराब से जुड़े मामलों में पकड़े गए हैं। वहीं, 9 अभियुक्तों को लंबित वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जबकि 1 अभियुक्त अनुसूचित जाति- जनजाति से संबंधित मामले में व एक अन्य विभिन्न कांडों में गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान अवैध शराब के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने 120 लीटर देसी शराब व 44.64 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इसके अलावा 28 वारंटों का निष्पादन व 2 कुर्की की कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने एक दोपहिया वा...