छपरा, अप्रैल 15 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में पुलिस ने 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाना है। मंगलवार को चलाए गए अभियान में विभिन्न मामलों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 07 वारंटी, 06 शराब सेवन करने वाले, 05 शराब कारोबार में लिप्त, 02 हत्या के प्रयास के आरोपी तथा 01 हत्या के मामले में शामिल अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान अवैध शराब के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 1103.92 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें 77.8 लीटर देसी शराब, 402.12 लीटर विदेशी शराब और 624 लीटर स्परिट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.