सीवान, मई 31 -- सीवान, निप्र। जिले में अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर चलाए गए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 146 वारंट व तीन कुर्की का भी सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में वारंट के पांच, शराब से जुड़े मामलों के आठ, पॉक्सो एक्ट के एक, पुलिस पर हमला मामले के दो व हत्या के प्रयास मामले के एक अभियुक्त शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न अन्य मामलों में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 57.40 लीटर अवैध शराब भी बरामद की है। वहीं, न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्माने के रूप में तीन हजार रुपये की वसूली की गई। बताया गया कि अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों के निष्पादन व अवैध...