फरीदाबाद, जुलाई 27 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद पुलिस के 24 से 26 जुलाई तक चले विशेष अभियान में 185 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 139 उद्घोषित अपराधी और जमानत पर फरार आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े। कार्रवाई में 23 किलो से अधिक गांजा, अवैध शराब, हथियार और जुए की नकदी बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक ने जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए तीन दिवसीय विशेष वीकेंड अभियान चलाया। अभियान के दौरान 37 गुमशुदा लोगों को तलाश कर सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। इससे कई परिवारों को राहत मिली और लंबे समय से अपनों की तलाश कर रहे परिजनों के चेहरे पर खुशी लौटी。

नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने 23 किलोग्राम से अधिक गांजा तथा दो देसी कट्टे बरामद किए। वहीं ...