सीवान, मार्च 2 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में विगत 24 घंटे में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 11 लोग शराब से जुड़े मामलों में पकड़े गए, जबकि हत्या के प्रयास के मामले में 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। इसके अतिरिक्त जालसाजी के एक मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वारंट के आधार पर 4 अभियुक्तों को दबोचा गया। अभियान के दौरान अवैध शराब की भी बरामदगी की गई। पुलिस ने 12.60 लीटर देसी शराब व 5.25 लीटर विदेशी शराब जब्त की। साथ ही कुल 90 वारंट का निष्पादन व 6 मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई। जुर्माना के रूप में 51 हजार रुपये की राशि वसूल की गई। अन्य बरामदगी में दो पहिया वाहन के दो वाहन भी जब्त किए गए हैं। एसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.