विशेष अभियान में 1559 दिव्यांगों को मिला रोजगार व स्वरोजगार
लखनऊ, अगस्त 17 -- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 1559 दिव्यांग युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार मिला है। इसमें 538 दिव्यांग मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जुड़े हैं। कानपुर में सबसे ज्यादा 149 दिव्यांग युवाओं को रोजगार मिला।व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि इस विशेष अभियान में रोजगार दिलाने के साथ ही युवाओं के स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने पर जोर दिया गया। युवाओं को हेल्थकेयर, फाइनेंस, इंश्योरेंस व टेलीकॉम सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, हेल्थकेयर असिस्टेंट, तकनीकी सहायक व हेल्पर जैसे पदों पर रोजगार दिलाया गया।चयनितों को 10 हजार से 18 हजार रुपये तक के मासिक मानदेय पर नौकरी दी गई है। कानपुर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.