विशेष अभियान में 12 घंटे के भीतर 10 वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
श्रावस्ती, मई 2 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले की पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाते हुए महज 12 घंटे के भीतर 10 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई उन आरोपियों के विरुद्ध की गई जो विभिन्न न्यायालयों में बार-बार तारीख पर हाजिर न होकर न्यायिक प्रक्रिया से बचते आ रहे थे। दरअसल जिले के सीजेएम, एसीजेएम और फास्ट ट्रैक कोर्ट सहित विभिन्न न्यायालयों में लंबित मुकदमों में तारीख पर बार-बार अनुपस्थित रहने वाले इन 10 आरोपियों के विरुद्ध संबंधित न्यायाधीशों ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर पुलिस को इन्हें न्यायालय में हाजिर कराने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने एकजुट होकर विशेष अभियान चलाया और एक-एक वारंटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.