विशेष अभियान में समूहों में जुड़े 24 हजार परिवार
वाराणसी, अगस्त 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों से पात्र परिवारों की महिलाओं को जोड़ने के लिए चल रहे परिवार संतृप्तिकरण विशेष अभियान के तहत लगभग 24000 परिवारों को जोड़ा गया है। अब इन्हें नियमित बचत, बैंकिंग, ऋण, आजीविका गतिविधियों और योजनाओं का लाभ दिलाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से गठित समूहों में 1.68 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। इसे विस्तार देने के लिए चलाए गए विशेष अभियान का उद्देश्य जनपद के ऐसे सभी पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों से जोड़ना है, जो अभी तक समूह से नहीं जुड़ पाए हैं। पाँच से 20 अगस्त तक चले इस अभियान में 1667 नए समूह गठित किए गए। नए और पुराने समूहों में 24000 महिलाओं (एक परिवार से एक महिला) को जोड़ा गया है। अब जिला प्रशासन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.