उरई, मार्च 7 -- उरई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तहसील कार्यालय में आयोजित आयुष्मान कैंप में 42 वृद्धजनो के आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर लगाए गए इस शिविर में उरई नगरीय क्षेत्र समेत डकोर ब्लॉक के कुकरगांव, मोहम्मदाबाद, मिनौरा, गढ़र, रिरुवा, डकोर समेत ऐट नगरीय क्षेत्र से भी वृद्धजन शिविर में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कराया। जनपद में सभी श्रेणी के अवशेष लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 90 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 2.5 लाख अवशेष लाभार्थी के कार्ड बनाने हैं। विस्थापित परिवार जो होली एवं रमजान त्योहार में गांव घर पहुंच रहे हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत सहायक, सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकत्रियों समेत बीसी सखी और आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहायिका को क्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.