विशेष अभियान में पुलिस ने गिरफ्तार किए 41 वारंटी
आगरा, मई 18 -- न्यायालय से विभिन्न मामलों में जारी हुए वारंट के आधार पर पुलिस ने शनिवार की देर रात विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने कुल 41 वारंटी गिरफ्तार किए हैं, जिन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना कासगंज पुलिस ने एक, थाना सोरों पुलिस ने 12, थाना ढोलना पुलिस ने पांच, थाना सहावर पुलिस ने दो, थाना अमांपुर पुलिस ने तीन, थाना सुन्नगढ़ी पुलिस ने एक, थाना पटियाली पुलिस ने छह, थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने पांच, थाना सिढपुरा पुलिस ने चार, थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.