फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ तीन दिन तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 5361 वाहनों के चालान किए गए। इससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही। पुलिस के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के 172 चालान, बाइक पर तीन सवारों के 163 चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने के 270 चालान, बिना नंबर प्लेट एवं गलत पैटर्न नंबर प्लेट के 156 चालान और बिना हेलमेट वाहन चलाने के दो हजार 81 चालान शामिल हैं। यह अभियान विशेष रूप से उन वाहन चालकों के विरुद्ध चलाया गया जो लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क पर स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। इस सख्त कार्रवाई के साथ-साथ फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.