औरंगाबाद, मई 16 -- सलैया थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के जुठी बिगहा गांव में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि औरंगाबाद न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट के आलोक में कपिल भुइया, रमेश भुइया एवं बिंदेश्वर भुइया को गिरफ्तार किया गया। तीनों जुठी बिगहा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विशेष अभियान में तीन वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...