बलरामपुर, फरवरी 23 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार एसीजेएम/जेएम उतरौला न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर जगतराम पुत्र सरजू प्रसाद व विश्वनाथ पुत्र सरजू निवासी ग्राम बनई पिपरा याकूब को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकरण में दीपक यादव पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम बनई पिपरा याकूब को भी हिरासत में लिया गया। इसके अलावा दीपक उर्फ भोला पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम जमुनहवा गौर को भी पुलिस ने पकड़ा है। एसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.