बक्सर, अप्रैल 18 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। कोरानसराय थाने पुलिस ने विशेष अभियान के तहत तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक को शराब के सेवन के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कोरानसराय निवासी जितेंद्र पासवान पिता सुमारु पासवान, फागु डेरा निवासी लल्लू सिंह यादव पिता स्व. ललन यादव और मठिला निवासी सोनू कुमार पिता बड़क यादव को गिरफ्तार किया है। उपरोक्त सभी लंबे समय से फरार चल रहे थे। इसी क्रम में पुलिस ने कोपवां गांव के सियाराम रवानी को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...