चंदौली, मई 24 -- चंदौली। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को आलमपुर, चंधासी कोयला मंडी समेत जनपद के प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से नो पार्किंग में खड़े 263 वाहनों का चालान किया गया, जबकि पांच वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 124 चालकों तथा प्रेशर हार्न का प्रयोग करने वाले 25 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 150 वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई अभियान में कुल 553 वाहनों का चालान करते हुए 11 लाख 5 हजार 500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया...