नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में क्षमता से अधिक सामान ढोने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान दस दिन और चलेगा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम शासन के निर्देश पर जांच अभियान चला रही है। प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार अभी तक लगभग 100 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इनमें वाहनों को सीज करने के अलावा चालान की कार्रवाई शामिल है। ज्यादातर वाहनों पर निर्माण सामग्री लदी पाई गई है। पकड़े गए वाहनों में गौतमबुद्ध नगर के अलावा अन्य जिलों में पंजीकृत गाड़ियां भी शामिल है। ----- यह भी पढ़ें- बिना फिटनेस जांच दौड़ते 15 वाहन पकड़े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...