सीवान, फरवरी 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बीते 24 घंटे के भीतर कुल 25 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 52 वारंटों का निष्पादन किया गया, जबकि 6 मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में 18 शराब कांड, 3 हत्या के प्रयास, 1 हत्या व 2 अन्य विविध कांडों से संबंधित हैं। बताया गया कि एक अभियुक्त की गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई है। अभियान के दौरान अवैध शराब के खिलाप भी बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 1 हजार 2 लीटर देशी शराब व 177.28 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इसके अलावा विशेष अभियान के दौरान जुर्माना के रूप में 83 हजार रुपये की भी वसूली की गई है। अन्य बरामदगी में ...