सीवान, अप्रैल 4 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुल 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 50 वारंटों का निष्पादन भी किया गया है। बताया गया कि एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले के में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से 31 लोग शराब से संबंधित मामलों में पकड़े गए हैं। वहीं, वारंट के तहत 1 गिरफ्तारी की गई है। हत्या के प्रयास के मामले में 5 तथा आर्म्स एक्ट के तहत 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान अवैध शराब की भी बड़ी मात्रा में बरामदगी हुई है। पुलिस ने करीब 233 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इसके अलावा 32 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। अन्य बरामदगी में दो पहिया वाहन 5, चार पहिया वाहन 1, एक देसी पिस्...