सीवान, मार्च 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पिछले 24 घंटे में कुल 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने 85 वारंट व 4 कुर्की का भी निष्पादन किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में 20 शराब कांड से संबंधित हैं, जबकि एक अभियुक्त हत्या मामले में व एक एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। वारंट के आधार पर 9 व विभिन्न अन्य कांडों में 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। अभियान के दौरान 277.60 लीटर देसी शराब व 39.53 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा 41 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अन्य बरामदगी में दो पहिया वाहन 13, चार पहिया वाहन 2, तीन पहिया वाहन 8 व 150 ग्राम गांजा शामिल है। पुलिस प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.