सीवान, मार्च 29 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बीते 24 घंटे में कुल 22 आरोपी गिरफ्तार किए गए। एसपी पूरन कुमार झा के निदे्रश पर चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान कुल 23 वारंटों का भी सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में 14 लोग शराब से जुड़े मामलों में पकड़े गए हैं। इसके अलावा, वारंट के आधार पर 2 गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट में 1, पोक्सो एक्ट में 1, हत्या के प्रयास के मामले में 3 व यौन उत्पीड़न के मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान अवैध शराब की बरामदगी भी की गई, इसमें 505.8 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जबकि देसी शराब की बरामदगी नहीं हुई। इसके अतिरिक्त पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक पिलेट, एक खोखा, तीन चार...