बस्ती, जुलाई 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में विशेष पौधरोपण अभियान के तहत 44 लाख पौधों का रोपण होगा। यह पौधरोपण अभियान 12 जुलाई को चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की समन्वय बैठक हुई। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि अभियान को केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि पौधों के जीवित रहने की दर बढ़ाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। डीएम ने वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, शिक्षा, उद्यान, सिंचाई, लोक निर्माण तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- दिल्ली रिज के संरक्षण के लिए 2026-30 का ईको-रिस्टोरेशन प्लान लॉन्च, 1 करोड़ से अध...