विशेष अभियान के तहत 148 वारंट व 98 कुर्की का निष्पादन
सीवान, मई 26 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर गंभीर अपराधों में वांछित व लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में विशेष कुर्की अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 148 गैर-जमानती वारंट व 98 कुर्की/जब्ती के मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के अपराधियों व फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना व न्यायालय द्वारा घोषित फरार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, हर्ष फायरिंग, शराब माफिया, भूमि विवाद व अन्य संगीन अपराधों के वांछित आरोपियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.