विशेष अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में नामांकन
गोड्डा, जुलाई 7 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2026-27 कक्षा 11वीं में (वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में) मेरिट के आधार पर विशेष अभियान के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 तक निर्धारित है। प्रभारी प्राचार्या हेना फ़ख़्र ने बताया कि आवेदन के लिए विद्यार्धी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए, विद्यार्थी संबंधित जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय ( सीबीएसई / राज्य शिक्षा बोर्ड) से होने चाहिए जो कि दसवीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हों। विज्ञान विषय में नामांकन हेतु गणित और विज्ञान में भी 60 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए।नामांकन हेतु आवेदन व्यक्तिगत रूप से विद्यालय में उपस्थित होकर कर सकते हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.