आगरा, अप्रैल 6 -- जनपद में सख्ती से यातायात नियम पालन को लेकर चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान का अंतिम दिन रविवार रहा। पुलिस ने गंजडुंडवारा और सहावर में रहकर वाहनों की चेकिंग की। मॉडीफाइड साइलेंसर मिलने पर छह बुलेट बाइक सीज की गईं। जबकि 334 वाहनों के चालान कर चालकों पर 861500 रुपये का शमन शुल्क भी अधिरोपित किया गया। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को यातायात पुलिस ने कस्बा सहावर एवं गंजडुंडवारा में वाहन चेकिंग की। इस दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोडिफाइड साइलेंसर, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहन में सवारियों को ले जाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, हूटर, प्रेशर हॉर्न का दुरुपयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.