नई दिल्ली, जुलाई 2 -- कानपुर के आर्यनगर से समाजवादी पार्टी विधायक अमिताभ बाजपेयी द्वारा उठाए गए विशेषाधिकार हनन मामले में उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सख्ती दिखाई है। पहले 15 कार्यदिवस में रिपोर्ट तलब की गई थी, लेकिन निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर अब विधानसभा सचिवालय ने कानपुर के पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी (डीएम) को 5 कार्यदिवस के भीतर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विधायक अमिताभ बाजपेयी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 13 मई 2026 को आर्यनगर क्षेत्र में सरकार के विद्यालयों के आधुनिकीकरण अभियान के तहत परमट स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कुछ व्यक्तियों और अधिकारियों के आचरण से न केवल वैध प्रशासनिक कार्यवाही बाधित हुई, बल्कि एक निर्व...