चित्रकूट, मार्च 10 -- चित्रकूट। संवाददाता सीडीओ डीपी पाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के सभापति गोविंद नारायण शुक्ल की अगुवाई में 12 मार्च को झांसी से चलकर समिति सदस्य धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 13 मार्च को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार समिति चित्रकूट, बांदा, महोबा व हमीरपुर के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेगी। बैठक में डीएम-एसपी के अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं में विचार-विमर्श कर समिति जानकारी लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...