नई दिल्ली, मार्च 3 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की विशेषाधिकार समिति के लिए मंगलवार को 15 सदस्य मनोनीत किए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार इस समिति में रविशंकर प्रसाद के अलावा भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, रामवीर सिंह बिधूड़ी, संगीता कुमारी सिंह देव, जगदंबिका पाल, त्रिवेंद्र सिंह रावत और जगदीश शेट्टर, कांग्रेस के तारिक अनवर, मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर, सपा के धर्मेंद्र यादव, द्रमुक के टीआर बालू, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बार्ने और शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत को सदस्य बनाया गया है। विशेषाधिकार समिति संसद की एक स्थायी समिति होती है। यह सदस्यों या सदन के विशेषाधिकार हनन और अवमानना के मामलों की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.