विशेषाधिकार समिति की बैठक 15 को, तैयारियों में जुटा प्रशासन
रामपुर, मई 12 -- रामपुर। विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति की बैठक 15 मई को मुरादाबाद में होगी। जिसको लेकर मंगलवार को बैठक की तैयारियों के संबंध में सीडीओ ने समीक्षा बैठक की। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र कहा कि सभी तैयारियां अभी से पूर्ण कर लें। बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही नवीन शासनादेशों एवं समिति द्वारा समीक्षा किए जाने वाले अन्य विषयों पर अधिकारियों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक सूचनाएं, अभिलेख एवं प्रगति विवरण समय से तैयार रखें तथा शासन की प्राथमिकताओं से संबंधित कार्यों की प्रगति संतोषजनक बनाए रखें, जिससे समिति बैठक के दौरान सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.