हरिद्वार, मार्च 14 -- पतंजलि विवि में ओजोन थैरेपी पर आयोजित कार्यशाला में डॉक्टर, संकाय सदस्य, इंटर्न और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने ओजोन थैरेपी को मरीजों के उपचार में प्रभावी बताया। शनिवार को फैकल्टी ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज की इस कार्यशाला का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी पुणे के सहयोग से किया गया था। इसका उद्देश्य नेचुरोपैथी और समेकित स्वास्थ्य सेवाओं में ओजोन थैरेपी का चिकित्सीय उपयोग और उनके व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करना था। एनआईएन पुणे के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रणव खवाले और डॉ. मार्श्लिन एंटनी ने बताया कि विभिन्न रोगों के उपचार में यह पद्धति तेजी से प्रभावी साबित हो रही है। इस दौरान पतंजलि वेलनेस के सेवा प्रमुख स्वामी बजरंग देव, साध्वी देवभूमि, प्रति कुलपति डॉ. मयंक अग्रवाल, रजिस्ट्रार डॉ....