विशेषज्ञ डाक्टरों को लाने का करेंगे प्रयास: डा. अनुराग
ललितपुर, मई 28 -- ललितपुर। नए मेडिकल कालेज के बनन से जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। लोग सुविधाजनक ढंग से यहां की ओपीडी में अपना उपचार करवा सकेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों को यहां लाने के लिए वह काफी समय से प्रयासरत हैं। उम्मीद है कि उनकी कोशिशें अवश्य सफल होंगी। मेडिकल कालेज में यह बात सांसद डा. अनुराग शर्मा ने कही। गुरुवार को स्वशासी मेडिकल कालेज की नवीन बिल्डिंग में आर्थोपैडिक, नाक कान गला, मेडिसिन और त्वचा रोग की दो-दो ओपीडी का सांसद अनुराग शर्मा, राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा संग कई अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि मेडिकल कालेज में यह किसी उपकरण की कमी हो तो उन्हें बताई जाए, वह उक्त उपकरण की कमी को दूर कराएंगे। यह भी पढ़ें- मेडिकल कालेज की नवीन बिल्डिंग में आज से शुरू होगी ओपीडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.