पिथौरागढ़, जुलाई 22 -- पिथौरागढ़। स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में आयुष्मान भारत, एबीएचए, राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (एनसीडी), टीबी उन्मूलन, टीकाकरण, आरकेएसके, आयुष सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। टीबी स्क्रीनिंग में 46 लोगों की जांच हुई तथा 2 निक्षय मित्र लाभार्थियों को सेवाओं से जोड़ा गया। शिविर में 40 एक्स-रे, 9 ईसीजी, 17 एबीएचए आईडी और 12 आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...