ललितपुर, अप्रैल 3 -- जनपद में मेडिकल कालेज भले ही संचालित हो रहा है लेकिन, विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की जबरदस्त कमी के कारण मरीजों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तमाम बार गम्भीर मरीजों को चिकित्सक झांसी मेडिकल कालेज रेफर करते हैं और सौ किलोमीटर दूर झांसी जाते समय उनकी सांसे थम जाती हैं। जनपद में 300 बेड के मेडिकल कालेज की बिल्डिंग का निर्माण हो चुका है। लेकिन, अभी भी उसको संचालित नहीं किया जा सका है। इसके पीछे की वजह विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की जबरदस्त कमी है। मेडिकल कालेज होने के बावजूद यहां कार्डियोलाजिस्ट, नेफ्रोलाजिस्ट, न्यूरोलाजिस्ट मौजूद नहीं हैं। जिसकी वजह से इनसे संबंधित मरीजों को उपचार के लिए गैर जनपदों में भटकना पड़ता है। इसके अलावा मेडिसिन, नेत्र रोग और इमरजेंसी मेडिकल आफी...