बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सदर अस्पताल का लिया जायजा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारने का दिया आदेश फोटो : सदर अस्पताल : सदर अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक करते डॉक्टर एके जायसवाल। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शिशु एवं नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. एके जायसवाल ने सदर अस्पताल का जायजा लिया। इसके बाद मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) व्यवस्था को सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ बैठक की गयी। इसमें अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एएनएम, जीएनएम समेत कई अन्य कर्मी शामिल हुए। अस्पताल में उपलब्ध मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई। डॉ. एके जायसवाल ने कहा कि राज्य स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेह...