विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच
समस्तीपुर, मार्च 22 -- पूसा। कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर की स्वास्थ्य तकनीक का केंद्र भी बन रहा है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ईख अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह के पुत्र सम्राट ने अपनी कार्यकुशलता से इसे प्रमाणित किया है। सम्राट ने अपनी तकनीक 'मेडप्राइम' के जरिए देश के पैथोलॉजिस्टों के कार्य को न केवल आसान बना दिया है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ जांच की राह खोल दी है।सम्राट ने बताया कि भारत की 1.4 अरब की आबादी पर 10,000 से भी कम एमडी पैथोलॉजिस्ट उपलब्ध हैं। उनकी कंपनी मेडप्राइम टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित तकनीक से बड़े शहरों में बैठे विशेषज्ञ ग्रामीण क्लीनिकों के नमूनों की वास्तविक समय (रियल टाइम) में जांच कर सकेंगे। होल स्लाइड इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.