रिषिकेष, अप्रैल 2 -- स्वामी राम हिमालयन विवि (एसआरएचयू) के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट में रिसर्च प्रोटोकॉल डेवलपमेंट एवं ग्रांट रेडीनेस विषय पर गुरुवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न संस्थानों से आए शिक्षकों, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया। बीसी रॉय सभागार में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग और जैव-सांख्यिकी विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए रिसर्च अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। प्रति कुलपति डॉ. अशोक कुमार देवरारी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं, जिससे वे बेहतर शोध कार्य करने और विभिन्न ग्रांट प्राप्त करने के लिए प्रेरित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.