नैनीताल, मार्च 19 -- भीमताल, संवाददाता। नगर में ढुंगशिल की पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन का गुरुवार को उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र देहरादून की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान भूस्खलन रोकने की संभावनाएं तलाशी गईं।ढुंगशिल की पहाड़ी में बीते कई सालों से भूस्खलन हो रहा है और पानी का रिसाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते गुरुवार को सात सदस्यों की टीम ने पहाड़ी का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान पंकज उप्रेती ने बताया टीम ने रॉक, मिट्टी, भूगर्भीय जल आदि का निरीक्षण किया। सीएम पुष्कर धामी और सांसद अजय भट्ट से ढुंगशिल की पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम की मांग की गई थी। निरीक्षण टीम के हाइड्रोलॉजिस्ट राजेश विश्वकर्मा ने बताया सैंपल लिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डिजाइन इंजीनियर भूपेंद्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.