गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम। वाहनी स्कॉलरशिप ट्रस्ट की ओर से शहर में राइट टू ड्रीम नामक डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं, सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और समाजसेवियों ने भाग लेकर देश में उच्च शिक्षा तक पहुंच, समानता और अवसरों पर गहन चर्चा की। डॉक्यूमेंट्री में छात्रों को लेकर वाहनी स्कॉलरशिप ट्रस्ट के वर्षों के कार्य को दर्शाया गया। इसमें बताया गया कि किस तरह वित्तीय सहायता, मेंटरशिप और निरंतर संस्थागत सहयोग छात्रों की शिक्षा की दिशा और दशा बदल सकता है। एक छात्र की कहानी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि उच्च शिक्षा केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि स्कूल शिक्षा, नीतियों और सामाजिक परिस्थितियों से जुड़ी एक सतत प्रक्रिया है। स्क्रीनिंग के बाद आयोजित पैनल चर्चा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.