जमुई, जून 1 -- झाझा । निज संवाददाता झाझा रेलवे स्टेशन खादी का 'ब्रांड एंबेसडर' बनेगा,स्थानीय लोगों की ये उम्मीदें,अपेक्षाएं अब दम तोड़ती दिख रही है। प्रधानमंत्री के निर्देश और उनके 'वोकल फॉर लोकल' के विजन या कॉन्सेप्ट के मद्देनजर रेल मंत्रालय द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी 'वन स्टेशन,वन प्रोडक्ट' (ओएसओपी) योजना जमुई जिले में टायं-टायं फिस्स साबित होती दिख रही है। उक्त योजना के तहत झाझा स्टेशन पर खोला गया खादी का काउंटर बीते कई महीनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। खादी के आइटमों की जगह स्टॉल की सारी रैकें बिल्कुल खाली पड़ी नजर आ रही हैं। निष्क्रियता की कमोवेश यही स्थिति जमुई स्टेशन पर खोले गए काउंटर के मामले में भी नजर आ रही है। कई स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते डीपी,दिवाली आदि के बाद तो उक्त स्टॉलों पर किसी भी प्रकार की गतिविधि उन्हें नजर नहीं आई है...