लोहरदगा, मार्च 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के अठारह पड़हा हेंदेहास का तीन दिवसीय क्षेत्रीय विशु सेंदरा का आयोजन भुरसाखाड़ पेशरार में बेल बिफई उरांव की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय बेल लक्ष्मीनारायण भगत ने कहा कि विशु सेंदरा ही हमारे आदिवासी समाज का सुप्रीम कोर्ट है। इस बैठक के माध्यम से ही आदिवासी समाज की कुरीतियों को दूर किया जाता हैं। नियम-कानून बनते हैं। इसी नियम के तहत पेसा कानून बना है। समाज के पढ़े-लिखे युवाओं को आगे आना होगा और समाज की कुरीति को दूर कर समाज के विकास में मुख्य भूमिका निभानी होगी। बैठक में नगर बेल जगदीप भगत, बुदेश्वर उरांव, शिवशंकर टाना भगत,उदय भगत, बुद्धिमन भगत, बिकराम भगत, दिलेश्वर भगत,राजधानी उरांव, बलित उरांव, सुदित उरांव, बलदेव उरांव, विश्वनाथ उरांव, सुखदेव उरांव, शत्रुध्न उरांव, वीरेन्द्र ...