रांची, मार्च 28 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के बारीडीह गांव स्थित पाड़हा जतरा मैदान में आगामी दिनों में होनेवाले ऐतिहासिक परांपरागत तीन दिवसीय विशु शिकार के आयोजन को लेकर दिन रविवार को समय 11:00 बजे पूर्वाह्न में एक विशेष पाड़हा बैठक का आयोजन किया जाएगा। 12 पाड़हा राजा विशाल उरांव व 12 व 21पाड़हा के मीडिया प्रभारी चरवा उरांव ने इसे सफल बनाने के लिए पाड़हा प्रेमियों भाई बंधु, सभी गांव के महतो, पहान, पुजार, कोटवार, पाड़हा राजा, दीवान और पाड़हा संचालन समिति के सभी पदाधिकारीगण और सामाजिक व्यवस्था के अगुआगणों से बैठक में भाग लेने की अपील किया है। इधर 12 पाड़हा राजा विशाल उरांव ने कहा कि हमारा यह सामाजिक सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक परंपरागत तीन दिवसीय विशु शिकार के आयोजन को सफल बनाना हम सभी लोगों का कर्तव्य है। यह जानकारी 12 व 21पाड़हा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.